Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

तनोट थाना पुलिस ने बताया कि दोरांग, असम निवासी मुकंदा डेका (57) बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर जैसलमेर से करीब 140 किलोमीटर दूर बबलीयानवाला पोस्ट पर तैनात थे।

05 May 2024

भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

जैसलमेर। जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा की बबलीयानवाला पोस्ट पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

तनोट थाना पुलिस ने बताया कि दोरांग, असम निवासी मुकंदा डेका (57) बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर जैसलमेर से करीब 140 किलोमीटर दूर बबलीयानवाला पोस्ट पर तैनात थे। जवान ने सीमा चौकी में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह डेका को जनरेटर रूम के पीछे लगे पेड़ पर फंदे से लटकते देख जवानों ने बीएसएफ के अधिकारियों को बताया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तनोट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जवान के शव को पेड़ से उतारकर रामगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। अभी तक सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने खुदकुशी के कारणों को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं दी है।

मनमौजी स्वभाव के थे डेका

जवान के साथियों ने बताया कि डेका 3 साल बाद रिटायर होने वाले थे। वह फरवरी महीने में ही छुट्टी काटकर घर से आए थे। बहुत ही मनमौजी स्वाभाव के थे। बबलीयानवाला पोस्ट पर वो जनरेटर ऑपरेट करने का काम करते थे और जनरेटर रूम में ही रहते थे। साथी जवान के सुसाइड करने से बीएसएफ के अन्य जवान सकते में हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News